अन्य
रांची में फिटजी के दोनों सेंटरों पर लटके ताले, छात्रों से फीस के एवज में वसूले थे करोड़ों रुपए
jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:35 AM IST

x
रांची: आईआईटी जेईई सहित इंजीनियरिंग की अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयारी कराने वाले कोचिंग इंस्टीट्यूट ‘फिटजी’ के रांची स्थित दोनों सेंटरों पर ताला लग जाने से एक हजार से भी ज्यादा छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं। इन दोनों सेंटरों पर एडमिशन और कोचिंग फीस के एवज में छात्रों से करोड़ों रुपए वसूले गए हैं।
सेंटरों पर ताला लगने के पहले छात्रों को कोई नोटिस नहीं दिया गया। दो दिन पहले देर शाम अचानक व्हाट्सएप पर अपरिहार्य कारणों से कक्षाएं स्थगित करने की सूचना भेज दी गई। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक लालपुर और डोरंडा स्थित सेंटर पर पूछताछ करने पहुंचे, लेकिन वहां सुरक्षा गार्ड के सिवा कोई नहीं मिला।
अभिभावकों ने बताया कि जिस वक्त आईआईटी जेईई की परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है, उस वक्त अचानक से सेंटर पर ताला लटक जाने से हमारे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। आगे की तैयारी कैसे होगी और बीच सेशन में छात्र कहां जाएंगे? इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।
लालपुर स्थित सेंटर पर शनिवार को पहुंचे मानस कुमार ने आईएएनएस को बताया कि उनके परिवार और रिश्ते के कुछ बच्चे यहां पढ़ रहे थे। फिटजी संस्थान ने नामांकन और फीस लेते हुए छात्रों और अभिभावकों से जो कमिटमेंट किया था, उसे उन्हें जरूर पूरा करना चाहिए था। अगर उन्हें संस्थान को बंद करना था तो अगले सेशन के लिए एडमिशन नहीं लेना चाहिए था, लेकिन कई छात्रों से एडवांस के रूप में बड़ी राशि ली गई है।
बताया जा रहा है कि फिटजी के दोनों सेंटरों पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को पिछले कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस बीच मंगलवार को कई शिक्षकों के रांची में क्लब रोड स्थित एक बड़े कोचिंग संस्थान में ज्वाइन करने की खबर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





