अन्य

दिल्ली की तरह पंजाब से भी 'आप' का जाना तय : योगेंद्र चंदोलिया

jantaserishta.com
12 Feb 2025 8:41 AM IST
दिल्ली की तरह पंजाब से भी आप का जाना तय : योगेंद्र चंदोलिया
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अरविंद केजरीवाल की पंजाब के मंत्रियों के साथ बैठक पर हमलावर हैं। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने दावा किया है कि दिल्ली की तरह पंजाब से भी 'आप' का जाना तय है।
योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब में विधायकों की बैठक बुलाए जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कल केजरीवाल ने दिल्ली के विधायकों की बैठक बुलाई थी। पहले वह पंजाब में रिमोट कंट्रोल के माध्यम से सरकार चला रहे थे। क्या पता उनके विधायक नेतृत्व परिवर्तन की बात करें। सुनने में आ रहा है कि 'आप' के विधायक कांग्रेस के साथ संपर्क में हैं।"
उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल हमेशा कहते थे कि इस जन्म में पीएम मोदी उनको दिल्ली में नहीं हरा सकते, लेकिन लोगों ने पीएम मोदी के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली में 'डबल इंजन सरकार' पर भरोसा जताया। अब 'आप' का पंजाब से भी जाना निश्चित है।"
भाजपा के नए मुख्यमंत्री के 'शीश महल' में रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, "भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री का फैसला कर रहा है, जो केंद्रीय नेतृत्व का फैसला होगा, वह सभी मानेंगे। जहां तक 'शीश महल' में रहने का सवाल है, उससे भाजपा का कार्यकर्ता भी दूरी बनाएगा, वह भ्रष्टाचार का प्रतीक है।"
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव अकेले नहीं, बल्कि निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस की मदद से लड़ रही थी। अब इस पर एक साल बाद चर्चा करेंगे। एक साल बाद हम बताएंगे कि पंजाब में 'आप' सरकार लोगों को कैसी गवर्नेंस दे रही है और दिल्ली में भाजपा कैसी गवर्नेंस दे रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 'आप' को 22 सीटों पर, जबकि भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story