अन्य
नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, तीन राज्य मार्ग और 16 ग्रामीण मार्ग बंद
jantaserishta.com
13 Sept 2024 8:31 AM IST

x
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल और उसके आसपास के इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश के कारण तीन राज्य मार्ग और 16 ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं।
राज्य मार्ग रामनगर भंडारपानी, भुजान बेतालघाट, गर्जिया बेतालघाट बंद हो जाने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल की किल्लत बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मूसलाधार बारिश के कारण 3 राज्य मार्ग और 16 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गए हैं। राज्य मार्ग रामनगर भंडारपानी, भुजान बेतालघाट, गर्जिया बेतालघाट बंद हो जाने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
देर रात से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। अधिकांश नाले के बंद होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क की गंदगी बहकर नैनी झील में भी जा रही है। इसके अलावा, कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है और पहाड़ों से पत्थर गिरने के भी खबर सामने आ रही हैं। मूसलाधार बारिश से ठंड का प्रकोप भी होने लग गया है। बाजारों, गलियों, चौराहों में सन्नाटा है और स्थानीय व पर्यटक लोग अपने अपने कमरों में दुबके हैं।
इसके अलावा, चंपावत में भी बुधवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण गुरुवार सुबह भूस्खलन हुआ। इसका असर टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर पड़ा। भूस्खलन के बाद पहाड़ी से मलबा गिरकर नेशनल हाईवे पर आ गया। इसके चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। यही नहीं, हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें भी लग गई हैं।
उल्लेखनीय है कि मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही नैनीताल और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी, जो अब सही साबित हो रही हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने चंपावत जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को गैर जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से नदी व नालों के करीब नहीं जाने की हिदायत दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





