
x
मुंबई: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत में 3 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इसकी वजह कंपनी द्वारा जून तिमाही के मजबूत नतीजे पेश करना था।
एलआईसी का शेयर 1,159 रुपये के भाव पर खुला। अप्रैल-जून की अवधि में देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम में 16 प्रतिशत का उछाल आया है।
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी ने 35 लाख इंश्योरेंस पॉलिसी की ब्रिकी व्यक्तिगत कैटेगरी में की है। इसकी संख्या एक साल पहले 32 लाख थी। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी की नेट प्रीमियम से होने वाली आय बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले साल समान अवधि में 98,755 करोड़ रुपये पर थी।
एलआईसी के नए बिजनेस से प्रीमियम आय 13.67 प्रतिशत बढ़कर 11,892 करोड़ रुपये रही है। एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में हमने 35,65,519 पॉलिसी की ब्रिकी की है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही में 32,16,301 था। कंपनी की ओर से पॉलिसी की बिक्री में 10.86 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।
एलआईसी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 64.02 प्रतिशत है। कंपनी का शेयर बीते एक वर्ष में 76 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है। वहीं, इस वर्ष की शुरुआत से अब तक यह 35 प्रतिशत बढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 7.20 लाख करोड़ रुपये का है। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एलआईसी की ओर से 17,000 करोड़ रुपये का निवेश शेयरों में किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





