अन्य
ली छ्यांग ने सातवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
jantaserishta.com
6 Nov 2024 8:18 AM IST

x
बीजिंग: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने मंगलवार को शांगहाई में सातवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले (सीआईआईई) और होंगछाओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आयात मेले का आयोजन चीन के खुलेपन और सहयोग के विस्तार का महत्वपूर्ण कदम है और विश्व को दिया गया हमारा वादा है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थिति तेजी से परिवर्तित हो रही है। वैश्विकरण विरोधी विचार, एकतरफावाद और संरक्षणवाद बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में हमें खुलेपन पर कायम रहकर उसका विस्तार और उन्नति करना चाहिए और चिरस्थाई शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि को बढ़ाना चाहिए।
ली छ्यांग ने तीन सूत्रीय सुझाव पेश किए। पहला, वादे के पालन में खुलेपन पर अधिक समानताएं बनाई जाए। चीन व्यवस्था के खुलेपन का विस्तार करेगा। दूसरा, पारस्परिक लाभ व साझी जीत पर कायम रहकर खुलेपन के दायरे का विस्तार किया जाए। चीन सुपर बाजार के खुलेपन को और आगे बढ़ाने को तैयार है। तीसरा, साझा भविष्य निर्माण में खुलेपन का मिशन निभाया जाए। चीन विभिन्न पक्षों के साथ खुली वैश्विक अर्थव्यवस्था स्थापित करने को तैयार है।
मलेशिया, उजबेकिस्तान, कजाखस्तान, मंगोलिया और सर्बिया के प्रधानमंत्रियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। 152 देशों, क्षेत्रों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं समेत राजनीतिक, व्यापार व अध्ययन जगतों के 1,500 लोग उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





