अन्य
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शेयरधारकों को देगी 6.52 करोड़ डॉलर का लाभांश
jantaserishta.com
18 Jun 2024 9:52 AM IST

x
सोल: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को पहली छमाही के लिए अपने शेयरधारकों को 90 अरब वॉन (लगभग 6.52 करोड़ डॉलर) का लाभांश देने की घोषणा की। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि शेयरधारकों को 30 जून को प्रति शेयर 500 वॉन मिलेंगे। समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह लाभांश भुगतान एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की नई शेयरधारक रिटर्न नीति का हिस्सा है, जिसमें साल में दो बार लाभांश वितरित करना और लाभांश भुगतान अनुपात को 25 प्रतिशत तक बढ़ाना शामिल है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले साल हर सामान्य शेयर पर 800 वॉन और पर प्रेफरेंशियल शेयर पर 850 वॉन का लाभांश दिया था। साल की पहली तिमाही में, बढ़ती लागत और तीव्र प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी का परिचालन लाभ एक साल पहले की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक गिर गया।
कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि उसका पहली तिमाही का परिचालन लाभ 1.33 ट्रिलियन वॉन (लगभग 98.49 करोड़ डॉलर) रहा, जो एक साल पहले के 1.5 ट्रिलियन वॉन से 11 प्रतिशत कम है।
बिक्री में सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 21.09 ट्रिलियन वॉन हो गई, जो किसी भी पहली तिमाही में कंपनी का रिकॉर्ड है। कंपनी ने शुद्ध आय आंकड़े नहीं बताये हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





