अन्य
एलजी और भाजपा को बस मार्शल्स की समस्याएं हल करने में दिलचस्पी नहीं है : सौरभ भारद्वाज
jantaserishta.com
4 Oct 2024 5:03 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार और एलजी के बीच बस मार्शल्स को लेकर एक बार फिर तनातनी देखने को मिल रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार की शाम को एलजी हाउस के बाहर बस मार्शल्स के साथ प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था।
इसके अगले दिन शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जानबूझकर इस समस्या का समाधान एलजी द्वारा नहीं किया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा में एक संकल्प पास हुआ था कि 3 अक्टूबर को सरकार के मंत्री, 'आप' और बीजेपी के सभी विधायक एलजी से मिलने जाएंगे। इस संकल्प में कहा गया था कि इस दौरान बस मार्शल्स की बहाली के लिए एलजी जिस कागज पर साइन आदि करने को कहेंगे, वहां साइन किए जाएंगे।
सौरभ भारद्वाज का कहना है कि गुरुवार को 'आप' सरकार के मंत्री और विधायक अपने वादे पर खरे उतरे और एलजी से मिलने पहुंचे। लेकिन, बीजेपी के सभी विधायकों ने यूटर्न ले लिया और कोई भी एलजी साहब से मिलने नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए तमाम कर्मियों की तनख़्वाह बीजेपी के एलजी द्वारा रोक दी गई, उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। बीजेपी के एलजी विनय सक्सेना हजारों की संख्या में संविदा कर्मियों को बेरोजगार करने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को हजारों बस मार्शल्स अपना हक मांग रहे थे। लेकिन, एलजी साहब के पास उनसे मिलने तक का समय नहीं है। इसके अलावा उन्होंने इन बस मार्शल्स पर तानाशाह की तरह पुलिस बल का प्रयोग भी किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





