अन्य

मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे राम और कृष्ण के पाठ: मोहन यादव

jantaserishta.com
21 Jun 2024 10:40 AM IST
मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे राम और कृष्ण के पाठ: मोहन यादव
x
भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में राम और कृष्ण के पाठ पढ़ाए जाएंगे।
राज्य की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने योग दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य सरकार ने अपने हाथ मे लिया है। भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, उन स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगामी योजना का जिक्र करते हुए कहा, भगवान राम और कृष्ण की उपलब्धियों को उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल करने वाले हैं। भाजपा की घोषणा पत्र में भी जो बातें कही गई हैं उन पर सरकार गठन के बाद से फैसला लेना शुरू कर दिया है।
ज्ञात हो कि राज्य में राम पथ गमन योजना पर सरकार लंबे अरसे से काम कर रही है। यह वे स्थल हैं जहां से भगवान राम वनवास काल में गुजरे थे। इन स्थलों को विशेष तौर पर विकसित कर तीर्थ स्थल बनाने की सरकार की योजना है। सरकार ने इसके लिए कुछ जिलों का चयन भी कर लिया है।
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story