
x
मनीला: फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग (डीओएच) के आंकड़ों में कहा गया है कि यहां लेप्टोस्पायरोसिस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी से 5 अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग ने 5,835 मामले दर्ज किए, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है। इस बीच देश भर में 509 मौतें दर्ज की गई हैं।
स्वास्थ्य सचिव टेओडोरो हर्बोसा ने कहा,'' हम और अधिक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए हमें हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। जितना संभव हो बाढ़ के पानी से बचें।" लेप्टोस्पायरोसिस एक जीवाणु संक्रमण है, जो आमतौर पर जानवरों के मूत्र से दूषित पानी के माध्यम से फैलता है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि संक्रमित जानवरों के मूत्र या मूत्र-दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से यह वायरस फैलता है। बाढ़ के बाद लोग दूषित पानी के संपर्क में आ रहे हैं, जिससे लेप्टोस्पायरोसिस के मामले बढ़ सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





