अन्य

लेबनानी नौसेना ने लेबनान से भागने का प्रयास कर रहे 99 प्रवासियों को बचाया

jantaserishta.com
13 Oct 2024 4:13 PM IST
लेबनानी नौसेना ने लेबनान से भागने का प्रयास कर रहे 99 प्रवासियों को बचाया
x
बेरूत: स्थानीय मीडिया के अनुसार लेबनानी नौसेना ने अवैध रूप से लेबनान से भागने का प्रयास कर रहे 99 प्रवासियों को सुरक्षित बचाया। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने लेबनानी सेना के हवाले से बताया कि नौसेना बलों ने दो नावों पर सवार होकर अवैध रूप से लेबनान छोड़कर साइप्रस द्वीप की ओर जाने का प्रयास कर रहे 98 सीरियाई और एक लेबनानी को बचाया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एलनश्रा समाचार वेबसाइट ने बताया कि बचाए गए सभी लोग सीरियाई नागरिक थे। इनमें बच्‍चे भी शामिल थे। वह सभी उत्तरी लेबनान में समुद्र के रास्ते साइप्रस की ओर भागने का प्रयास कर रहे थे।
पिछले कुछ महीनों में सीरियाई और फिलिस्तीनी शरणार्थियों के साथ-साथ लेबनानी नागरिक भी अन्य देशों में बेहतर जीवन की तलाश में लेबनान छोड़ने का प्रयास कर रहे है। वहीं लेबनानी सुरक्षा एजेंसियों ने अवैध आव्रजन से निपटने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ा दिया है।
बता दें कि लेबनान गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण 80 प्रतिशत से अधिक आबादी गरीबी में डूब गई है। जिसकी हालत हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष के कारण और भी बदतर हो गई है। एक साल पहले शुरू हुए इस संघर्ष के कारण लेबनान में लाखों लोग विस्थापित हुए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story