अन्य

'आप' की सरकार में 'अस्तित्वहीन' विभाग का नेतृत्व संभव : हरदीप सिंह पुरी

jantaserishta.com
23 Feb 2025 8:38 AM IST
आप की सरकार में अस्तित्वहीन विभाग का नेतृत्व संभव : हरदीप सिंह पुरी
x
नई दिल्ली: पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा 'अस्तित्वहीन' विभाग चलाने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भगवंत मान सरकार पर जोरदार निशाना साधा है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "पंजाब में क्या हो रहा है। भगवंत मान की सरकार में मंत्री 20 महीने से एक ऐसे विभाग का नेतृत्व कर रहे थे, जो था ही नहीं। मैं समझता हूं कि इस तरह का कमाल सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार में ही हो सकता है।"
दरअसल, शुक्रवार को मुख्य सचिव द्वारा जारी गजट अधिसूचना में धालीवाल को आवंटित प्रशासनिक सुधार विभाग अस्तित्व में नहीं है। अब धालीवाल केवल एनआरआई मामलों के विभाग का प्रभार संभालेंगे। अधिसूचना में कहा गया है, "मंत्रियों के बीच विभागों के आवंटन के संबंध में पंजाब सरकार की प‍िछली अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए, धालीवाल को पहले आवंटित प्रशासनिक सुधार विभाग आज की तारीख में अस्तित्व में नहीं है।"
इससे पहले, धालीवाल के पास कृषि और किसान कल्याण विभाग था। मई 2023 में कैबिनेट फेरबदल में उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग दिया गया। सितंबर 2024 में एक और कैबिनेट फेरबदल में धालीवाल को “अस्तित्वहीन” विभाग दिया गया।
'अस्तित्वहीन' विभाग चलाने के मुद्दे पर भाजपा ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की आलोचना की और इस फैसले को "केजरीवाल मॉडल" करार दिया।
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ढोंगी बताया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आप पंजाब सरकार में संकट की कल्पना कर सकते हैं, उन्हें यह समझने में 20 महीने लग गए कि उसके एक प्रमुख मंत्री को सौंपा गया विभाग वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं था।"
वहीं, दूसरी ओर डीयू लिटफेस्ट 2025 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाग लिया। उन्होंने कहा, "मैं इस कार्यक्रम में बहुत उत्साह और खुशी के साथ आया हूं। यहां की ऊर्जा और उत्साह को देखिए। जब ​​दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र एक साहित्यिक उत्सव में भाग लेते हैं, जहां सभी रूपों में किताबों और साहित्य पर चर्चा होती है, तो यह एक जीवंत माहौल बनाता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story