अन्य
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर अब फैशन डिजाइनर से फोन कर मांगे 55 लाख, पुलिस ने केस दर्ज किया
jantaserishta.com
7 Nov 2024 8:46 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ बढ़ गया है, जिसके चलते गिरोह के नाम पर धमकियां मिलने लगी हैं।
मझगांव डॉक में रहने वाले एक फैशन डिजाइनर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा फोन आया है। आरोपी ने उससे कथित तौर पर 55 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इस मामले को लेकर मुंबई के शिवडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता जब घर पर था तो उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। उसने शिकायतकर्ता से 55 लाख रुपये की फिरौती मांगी। कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता को चेतावनी देते हुए पैसे का इंतजाम करने के लिए सात दिन का समय दिया। उसने कहा कि हमारे खिलाफ मत जाओ, आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं। क्या तुम्हें जीवन की परवाह नहीं है?
शुरुआत में शिकायतकर्ता ने धमकी भरे कॉल को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, हाल की घटनाओं के बाद एक परिचित ने उन्हें पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद फैशन डिजाइनर ने नजदीकी शिवडी पुलिस स्टेशन पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के संबंध में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 16वें आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गौरव अप्पुने (23) के रूप में हुई है।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गौरव ने हत्या की योजना बनाने के लिए कई बार अन्य आरोपियों से मुलाकात की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





