अन्य
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है : भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य
jantaserishta.com
15 April 2025 8:30 AM IST

x
कोलकाता: भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पूर्वी कमान के एडीजी रवि गांधी की मुर्शिदाबाद यात्रा और दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में हुई आगजनी की घटना पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा।
भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस पूरी तरह से विफल हो चुकी है। स्थिति अब उनके हाथ से बाहर जा चुकी है। पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए लोगों से हाथ जोड़कर दुकानों के शटर खुलवाकर अंदर छिपने की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस पर पत्थरबाजी हो रही है, उनकी गाड़ियां जलाई जा रही हैं। यह स्थिति पिछले 10-12 वर्षों से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन में बनी हुई है, जिसमें पुलिस की कार्यकुशलता पूरी तरह खत्म हो गई है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब पहली बार बीएसएफ मौके पर पहुंची थी, तब उन्हें रोका गया और काम करने की अनुमति नहीं दी गई। अगर उस समय बीएसएफ को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया गया होता, तो आज एक पिता और पुत्र की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा, "आज की स्थिति पुलिस के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नदारद है।"
मेहुल चौकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "कांग्रेस और विपक्ष हमेशा मेहुल चौकसी का नाम लेकर सरकार पर सवाल उठाते हैं, लेकिन अब जब वह पकड़ा गया है, तो यह नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी कोशिशों का परिणाम है। यह नया भारत है, मोदी का भारत है, जो देश का पैसा लूटकर भागने वालों को नहीं छोड़ेगा।"
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत सरकार अब किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ेगी, चाहे वह देश में हो या विदेश में। यह बदला हुआ भारत है जो अपने नागरिकों की मेहनत की कमाई की रक्षा करना जानता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





