अन्य
पटना में विधानसभा का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
jantaserishta.com
24 July 2024 4:42 PM IST

x
पटना: बिहार विधानसभा का घेराव करने निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पटना में बिहार विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास समेत प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने पहले विधानसभा की ओर मार्च कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रुकने को कहा, लेकिन जब वे आगे बढ़ने पर अड़े रहे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया।
पटना के एडीएम श्रीकांत कुंडली खांडेकर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के जुलूस निकाला था। जिस इलाके में प्रदर्शन किया गया, वह प्रतिबंधित इलाका है। यह इलाका काफी भीड़ भाड़ वाला है और यहां कई स्कूल भी हैं। इसलिए उनसे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की गई थी।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थी, तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक पुलिसकर्मी का सिर फूट गया। इसके बाद प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस सत्र के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने पहले ही उन्हें आगे न बढ़ने के लिए कहा था। इसके बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे और आगे बढ़ने की कोशिश की।
पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के कारण बोरिंग रोड पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





