अन्य
पहलगाम हमले में मारे गए नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार, रिश्तेदार बोले- खून का बदला खून से ले सरकार
jantaserishta.com
25 April 2025 8:38 AM IST

x
जयपुर: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी का गुरुवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच, जयपुर से भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने नीरज उधवानी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को पाल रखा है और ऐसे में भारत सरकार की तरफ से उनके खिलाफ जितने भी सख्त कदम उठाए जाएं, वो कम हैं। मैं भारत सरकार के फैसले की सराहना करती हूं, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाया है।
मृतक नीरज उधवानी के रिश्तेदारों ने पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से उठाए गए कड़े कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया है, जो एक सराहनीय कदम है। हमारी मांग है कि जिन भी आतंकियों ने पहलगाम हमले को अंजाम दिया है, उन्हें पाताल से ढूंढ कर उनके अंजाम तक पहुंचाना चाहिए।
वहीं, एक अन्य महिला ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, "पहलगाम में जिस तरीके से हमला किया गया और उसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। हमारी यही मांग है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ देना चाहिए और पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की जान का बदला खून से लेना चाहिए, क्योंकि हर बार ऐसा ही होता है। पाकिस्तान से कुछ आतंकी हमारे घर में घुस आते हैं और किसी हमले को अंजाम देकर भाग जाते हैं। मैं मांग करती हूं कि सरकार को इस बार एक्शन लेना चाहिए।"
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में जिन 26 लोगों की जान गई थी, उनमें जयपुर के 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी भी शामिल थे। नीरज का शव बुधवार रात इंडिगो फ्लाइट से जयपुर लाया गया था। नीरज दुबई में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी आयुषी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। आतंकियों ने उनसे आईडी मांगकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
नीरज के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई नेता शामिल हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





