अन्य

दिल्ली के वसंत विहार में बारिश के चलते धंसी जमीन, तीन लोगों के फंसे होने की संभावना

jantaserishta.com
28 Jun 2024 1:26 PM IST
दिल्ली के वसंत विहार में बारिश के चलते धंसी जमीन, तीन लोगों के फंसे होने की संभावना
x
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर रात से हो रही तेज बारिश लोगों के लिए आफत की बरसात बन गई है। जगह-जगह जलभराव और अन्य समस्याओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वसंत विहार में मिट्टी धंसने से तीन लोग फंस गए हैं।
दिल्ली के वसंत विहार में एक मकान के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिसमें भारी बारिश के चलते मिट्टी धंसने के कारण तीन मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के वसंत विहार में भारी बारिश की वजह से बेसमेंट में बना कमरा धंस गया है। इस घटना में 3-4 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की भी मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। डीसीपी (दक्षिण पश्चिम) रोहित मीना ने बताया है कि इस कीचड़ में कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। सटीक संख्या का पता लगाया जाना है। एनडीआरएफ, डीडीएमए, नागरिक एजेंसियां, अग्निशमन, पुलिस की बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं। इन्हें इस निर्माणाधीन बेसमेंट से रेस्क्यू करने की कोशिशें जारी हैं।
दिल्ली फायर विभाग के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि 28 जून की सुबह करीब 6 बजे के आसपास वसंत विहार इलाके से एक मकान के गिरने की कॉल फायर विभाग को मिली थी। जानकारी यह भी मिली कि इसके अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना है। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को रवाना किया गया और इसकी सूचना एनडीआरएफ और अन्य विभाग को भी दी गई।
उन्होंने बताया है कि अभी तक कितने लोग मिट्टी धंसने के चलते अंदर फंसे हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। उनको निकालने का काम लगातार जारी है। गौरतलब है कि बारिश की वजह से पूरी दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story