अन्य
लालू यादव को नीतीश कुमार ने बनाया था मुख्यमंत्री : ललन सिंह
jantaserishta.com
6 March 2025 9:02 AM IST

x
पटना: केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव जब 1990 में मुख्यमंत्री बने थे, तब कोई उनके समर्थन में नहीं था। सभी विधायक उनके विरोध में थे और नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने में उनकी मदद की थी।
ललन सिंह ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने कैंपेन करके लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया। एक भी विधायक लालू यादव को पसंद नहीं कर रहा था। खुद वह अपने प्रस्तावक थे और एक शिव शंकर, जो मास्टर साहब और विधायक थे, उनके समर्थक थे। वह क्या बोलेंगे?
बिहार के बजट को विपक्ष द्वारा सरकार बचाने वाला बजट बताने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन लोगों को बजट की समझ नहीं है। अब बजट अच्छा है तो ये लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। कभी इन लोगों ने कुछ किया ही नहीं, तो बोलना ही तो बचा है, बोलने दीजिए। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। एक समय लालू यादव प्रधानमंत्री बनने दिल्ली गए थे, और जब रेलवे स्टेशन पर उतरे तो बिहार में चारा घोटाला हो गया था और वह जेल चले गए।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा था, "तुम्हारे पिता को भी हम ही सीएम बनाए थे। तुम्हारी जाति वाले भी आपत्ति कर रहे थे कि काहे बना दिए। लालू यादव पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को खत्म कर खाली पिछड़ा वर्ग करने वाले थे। हमने इसका विरोध किया था। फिर हम अलग हो गए थे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





