अन्य

लालू यादव ने तेजस्वी को सीएम बनाने का किया दावा, दिलीप जायसवाल ने बताया 'पुत्र मोह का परिणाम'

jantaserishta.com
25 March 2025 8:20 AM IST
लालू यादव ने तेजस्वी को सीएम बनाने का किया दावा, दिलीप जायसवाल ने बताया पुत्र मोह का परिणाम
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने मोतिहारी में एक बार फिर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब कोई माई का लाल सरकार बनाने से रोक नहीं सकता। लालू यादव के इस बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
दिलीप जायसवाल ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह बयान एक पिता के पुत्र मोह का परिणाम है। यह बिल्कुल गलत है कि एक पिता अपने बेटे के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। यह जनता के बीच गलत संदेश देता है। एक नेता जो समाजवाद का दावा करता है, उसे इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर राजद की सरकार बनने का सपना पूरा होता है, तो यादव समाज में कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता?
दिलीप जायसवाल ने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि समाजवाद का कोई वास्तविक अर्थ है तो उसे सिर्फ अपने बेटे तक सीमित नहीं करना चाहिए। यह समाजवाद नहीं, बल्कि पुत्र मोह है। यह समाजवाद का अपमान है।
दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को मोतिहारी के कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज यादव के पैतृक गांव कोटवा प्रखंड के जमुनियां में कॉमरेड यमुना यादव की पहली पुण्यतिथि पर एक जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान लालू यादव ने कहा था कि कल्याणपुर से मनोज यादव को फिर से जिताना है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना है। लालू यादव ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि कोई माई का लाल सरकार बनने से नहीं रोक सकता है।
आपको बताते चलें, इससे पहले नालंदा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भी लालू यादव ने कहा था कि था कि हम लोग जो बोलते हैं, करते हैं। हर हाल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story