अन्य
लालू प्रसाद यादव की पार्टी कांग्रेस की भरोसेमंद सहयोगी रही है: अखिलेश प्रसाद सिंह
jantaserishta.com
25 Feb 2025 8:34 AM IST

x
पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सोमवार एनडीए नेताओं के इस आरोप पर कि 'कांग्रेस को बिहार में लालू यादव के निर्देशों का पालन करना होगा' पर प्रतिक्रिया दी।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान एनडीए नेताओं के आरोपों पर कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी कांग्रेस की भरोसेमंद सहयोगी रही है। लोकसभा और राज्यसभा के अंदर हम लोग एक साथ कम करते हैं। वो भी तो कुछ लोगों के साथ काम करते हैं। उन्होंने शिवसेना को तोड़ दिया। अकाली दल को हाशिए पर ला दिया। जो जो उनके साथ थे। चाहे वह जनता दल हो, लोजपा हो, सबके साथ क्या व्यवहार किया है? ये सब बिहार के लोग देख रहे हैं।
बता दें कि अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा था कि पिछले विधानसभा चुनाव में मोतिहारी में कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था। आगामी चुनाव में यहां से विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पिछले 15 दिनों के अंदर राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं। उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा था कि कांग्रेस जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी। यह मैं जानता हूं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा था कि अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है। वैसे उनके आने से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यह लोकतंत्र है और कोई भी राजनीति में आ सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





