अन्य

दरभंगा में मुकेश सहनी के आवास पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव

jantaserishta.com
28 July 2024 8:49 AM IST
दरभंगा में मुकेश सहनी के आवास पर पहुंचे लालू प्रसाद यादव
x
दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को दरभंगा पहुंचकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी से मुलाकात की। लालू यादव ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख के समय में वह परिवार के साथ हैं।
लालू यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक और समीर महासेठ ने भी मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। लालू यादव 'युवा क्रांति रथ' पर सवार होकर दरभंगा पहुंचे थे। इस मुलाकात के दौरान, लालू यादव ने मुकेश सहनी को सांत्वना देते हुए कहा कि राजद आपके परिवार के साथ है और दुख के समय में साथ खड़ा रहेगा।
मुकेश सहनी के आवास पर इन दिनों तमाम दलों के नेता पहुंच रहे हैं और उनके पिता जीतन सहनी के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
दरभंगा में 15 जुलाई की मध्यरात्रि को बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या उनके आवास पर कर दी गई थी। 16 जुलाई की सुबह उनका शव दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया था। जीतन सहनी की हत्या को लेकर पुलिस ने दावा किया था कि पैसे लेनदेन के चलते हत्या की गई है। मामले में मुख्य आरोपी काजिम अंसारी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी काजिम ने मृतक सहनी से ब्याज पर ऋण लिया था। पैसे नहीं चुकाने के कारण वह गिरवी रखी जमीन को भी नहीं छुड़ा पा रहा था।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी काजिम अंसारी की निशानदेही पर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया था कि अनुसंधान के क्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनका नाम सितारे उर्फ छेदी, छोटे लहेरी, मो. आजाद है। तीनों काजिम अंसारी के साथ घटना को अंजाम देने में शामिल थे। गिरफ्तार सितारे उर्फ छेदी ने मृतक से 20 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। जिसके बदले में जीतन सहनी ने उसकी मोटरसाइकिल और उसके कागज अपने पास जमा करा लिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story