अन्य

लालू परिवार ने लैंड फॉर जॉब की आड़ में गरीब परिवारों को लूटा : नित्यानंद राय

jantaserishta.com
22 Sept 2024 8:48 AM IST
लालू परिवार ने लैंड फॉर जॉब की आड़ में गरीब परिवारों को लूटा : नित्यानंद राय
x
पटना: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लालू परिवार के खिलाफ लैंड फॉर जॉब मामले की जांच का आदेश दे दिया है। इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने गरीबों को लूटने का काम किया है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "लालू प्रसाद के परिवार ने गरीबों को लूटा है। उन्होंने नौकरी देने के नाम पर बेसहारा और बेरोजगार लोगों की जमीनों को बिकवा दिया। ऐसे लोगों का स्वागत नहीं होगा, बल्कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया जाएगा।"
नित्यानंद राय ने दिल्ली में सिख प्रतिनिधिमंडलों के साथ हुई मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा ऐसे बयान देती है, जो देश और समाज के हित में नहीं होता है। उन्होंने सिखों के खिलाफ बयान देकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। हम लोग सिखों के सम्मान को कभी गिरने और झुकने नहीं देंगे। राहुल गांधी को सिखों के बलिदान, समर्पण और हिंदुस्तान के लिए दी गई शहादत तथा इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए। उन्होंने सिख भाईयों के लिए जो भी आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह बिल्कुल गलत है। राहुल गांधी ने ऐसा बयान देकर बहुत बड़ी गलती की है।"
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई को लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ जांच की मंजूरी दे दी है। जांच एजेंसी ने मंजूरी की कॉपी राउज एवेन्यू कोर्ट में जमा करा दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों को समन भी जारी किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story