अन्य

जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गोली लगने से मजदूर की मौत

jantaserishta.com
8 Jun 2024 1:33 PM IST
जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास गोली लगने से मजदूर की मौत
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोली लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि असैन्य श्रमिक की पहचान वासुदेव के रूप में हुई है। उसकी उम्र 28 से 30 साल के बीच थी। वह अखनूर का रहने वाला था। शुक्रवार रात 10:30 बजे साम्बा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रीगल आउटपोस्ट के पास उसे गोली लगी थी।
उसे साम्बा के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे तत्काल मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने कहा, "खेत में काम करते समय आम नागरिक को गोली लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story