अन्य

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' कि वापसी, नए अंदाज में प्रसारित होगी ‘तुलसी’ और ‘मिहिर’ की कहानी

jantaserishta.com
17 May 2025 8:32 AM IST
क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि वापसी, नए अंदाज में प्रसारित होगी ‘तुलसी’ और ‘मिहिर’ की कहानी
x
मुंबई: भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो का नाम लें तो एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ लिस्ट में टॉप पर आती है। हिट शो नए अंदाज में फिर से प्रसारित होने जा रहा है। 20-भाग की मिनी मूवी सीरीज के रूप में जियो हॉटस्टार पर यह प्रसारित होगी।
बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरीज आज के दर्शकों के साथ पुराने दर्शकों को जोड़ती है।
निर्माता एकता कपूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "जब हमने दो दशक पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' बनाई थी, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि यह भारत की टेलीविजन विरासत का इतना अहम हिस्सा बन जाएगा। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी: तुलसी का सफर' के साथ, हमारा इरादा मूल सीरीज के सबसे शानदार पलों को नए फॉर्मेट में फिर से देखना है।”
उन्होंने बताया, “यह उन किरदारों, भावनाओं और कहानियों के लिए एक सम्मान की तरह है, जो गहराई से इसके साथ जुड़े हुए हैं। हम पुराने और नई पीढ़ी के लिए जियो हॉटस्टार पर नए सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।
सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले रोनित रॉय ने कहा, "मैं उत्साहित हूं कि जियो हॉटस्टार इस टाइमलेस स्टोरी को नए और रचनात्मक तरीके से जीवंत करने जा रहा है। लोगों के दिलों के इतने करीब की कहानी को पुराने प्रशंसकों और नए दर्शकों से जुड़ते हुए देखना अद्भुत है। मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
मिहिर विरानी की भूमिका निभाने वाले अमर उपाध्याय ने कहा, "क्योंकि सास भी कभी बहू थी: तुलसी का सफर' के जरिए उस दुनिया में वापस जाना किसी पुराने फोटो एल्बम को पलटने जैसा है। यह रीक्रिएट करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन पलों को फिर से जीने के बारे में है, जिसने इतने सारे दिलों पर छाप छोड़ी।”
3 घंटे की मिनी फिल्म हर शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story