अन्य

कुशीनगर जाली नोट प्रकरण : 11वें आरोपी मुस्तकीम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Sept 2024 8:40 AM IST
कुशीनगर जाली नोट प्रकरण : 11वें आरोपी मुस्तकीम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने जाली नोटों की तस्करी के प्रकरण में संलिप्त 11वें आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है। मुस्तकीम पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जाली नोटों के इतर वह अन्य मामलों में भी वांछित था। पुलिस मुठभेड़ में उसके पास से 30 हजार के जाली नोट, 10 हजार भारतीय करेंसी, एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस सहित बाइक बरामद किया गया है। पुलिस इस प्रकरण में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, जाली नोटों के कारोबार का मास्टरमाइंड समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रफीक उर्फ बबलू के साथ मिलकर मुस्तकीम नोटों को भेजने का काम करता था। जाली नोटों के कारोबार में शामिल होने से पहले वह पशु तस्करी के कारोबार में संलिप्त था। वह बुधवार को पशुओं को बिहार की सीमा पर भेजने ही गया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अब उससे इस प्रकरण में विस्तृत पूछताछ की जाएगी, ताकि इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी मुमकिन हो सके। चार थानों तरया सुजान, तमकुही राज,सेवरही,और साइबर थानों की संयुक्त टीम ने मिलकर मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में वह घायल भी हो गया।
कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र के मुताबिक, जाली नोटों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्त मुस्तकीम को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के 10 सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
इसके पास से असलहा भी बरामद किया गया है। यह गिरोह यूपी-बिहार की सीमा में जाली नोटों का कारोबार करता था। इस गिरोह के तार नेपाल से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। यह पूरा मामला नेपाल से जुड़ा होने की वजह से बीते दिनों कुशीनगर पुलिस एक्शन मोड में आ गई।
बता दें कि पुलिस ने जाली नोटों के प्रकरण में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों के पास से 5.62 लाख के जाली नोट, तमंचे और चार सुतली बम बरामद किए गए थे। इनके पास से लग्जरी गाड़ियां और अन्य सामान भी बरामद किए गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story