अन्य

कृति सेनन और धनुष ‘तेरे इश्क में’ के सेट पर होली के रंगों में हुए सराबोर

jantaserishta.com
15 March 2025 8:46 AM IST
कृति सेनन और धनुष ‘तेरे इश्क में’ के सेट पर होली के रंगों में हुए सराबोर
x
मुंबई: पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री कृति सनोन, अभिनेता धनुष, फिल्म निर्माता आनंद एल राय के साथ अपनी आगामी फिल्म “तेरे इश्क में” की शूटिंग के दौरान रंग में सराबोर नजर आए।
कृति सेनन ने सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा, "लाइट्स, कैमरा, होली! सेट पर होली!'' कृति सेनन ने इस तस्वीर के साथ अपनी पोस्ट में लिखा कि रंग चाहे कम हो, इश्क बहुत है!
बता दें कि 28 जनवरी को कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ की अनाउंसमेंट हुई थी। बताया गया कि उनके अपोजिट तमिल स्टार धनुष काम कर रहे हैं।
फिल्म में ‘रांझणा’ की टीम फिर से साथ आ रही है। आनंद एल राय, धनुष और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान अपनी पिछली फिल्म ‘अतरंगी रे’ के बाद एक साथ काम कर रहे हैं।
गुलशन कुमार, टी-सीरीज और कलर येलो द्वारा पेश इस फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा की लिखी कहानी में एआर रहमान के गाने है। यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी।
कृति की बात करें तो उन्हें आखिरी बार शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित ड्रामा थ्रिलर फिल्म “दो पत्ती” में देखा गया था। उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story