अन्य
केपीआई ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में मुनाफा 91 प्रतिशत बढ़ा
jantaserishta.com
14 May 2025 3:39 PM IST

x
मुंबई: गुजरात स्थित केपीआई ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ में 91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 24.03 करोड़ से बढ़कर 46.01 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि, कंपनी के खर्च में वृद्धि हुई है।
तिमाही के दौरान कंपनी के कुल खर्चों में उछाल आने के बावजूद मुनाफे में शानदार वृद्धि दर्ज की गई। चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 439.01 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 की इसी तिमाही के 232.6 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 88.74 प्रतिशत की वृद्धि है।
इस उछाल में सबसे बड़ा योगदान उपभोग की गई सामग्री की लागत का रहा, जो 142.59 करोड़ रुपए से दोगुनी से अधिक बढ़कर 317.8 करोड़ रुपए हो गई, जो सालाना आधार पर 122.94 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी के एम्प्लॉई बेनेफिट्स खर्च में भी वृद्धि हुई है, जो एक वर्ष पूर्व की तिमाही के 4.72 करोड़ रुपए से 236.65 प्रतिशत बढ़कर चौथी तिमाही में 15.87 करोड़ रुपए हो गया।
कंपनी के अन्य व्यय में भी वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की तिमाही के 48.27 करोड़ रुपए की तुलना में 73.87 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो लगभग 53.02 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इन लागत दबावों के बावजूद, कंपनी का राजस्व पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 245.12 करोड़ रुपए से 76.4 प्रतिशत बढ़कर इस चौथी तिमाही में 432.28 करोड़ रुपए हो गया।
कंपनी का परिचालन प्रदर्शन भी मजबूत रहा, ईबीआईटीडीए 33.29 करोड़ रुपए से दोगुना होकर 68.27 करोड़ रुपए हो गया, जो 105 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। ईबीआईटीडीए मार्जिन एक वर्ष पूर्व की तिमाही के 13.6 प्रतिशत से बढ़कर 15.8 प्रतिशत हो गया, जो बेहतर लागत दक्षता और लाभप्रदता को दर्शाता है।
नतीजों के बाद, केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 20.85 रुपए या 5.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 435.75 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड गुजरात के सूरत में स्थित एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है, जो सौर और हाइब्रिड बिजली उत्पादन पर केंद्रित है। कंपनी पूरे भारत में सौर ऊर्जा सुविधाओं का विकास, निर्माण, स्वामित्व और संचालन करती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





