
x
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा एयरपोर्ट के संबंध में नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
संसद भवन स्थित स्पीकर कक्ष में ओम बिरला ने कहा, हाड़ौती क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए एयरपोर्ट का निर्माण जरूरी है। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार का समन्वय बनाकर इसके निर्माण को जल्द शुरू किया जाएगा।
नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि, एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर मंत्रालय गंभीर है। इस संबंध में अधिकारियों को डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ एनओसी लेने को भी गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय का प्रयास रहेगा कि कोटा में देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराया जाए।
डीपीआर बनने और सभी विभागों से एनओसी प्राप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया को एक निश्चित अवधि में पूरा किया जाएगा। बता दें कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की लंबाई अब 3.5 किमी की होगी। पहले इसकी लंबाई 2.8 किमी थी। एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के बाद यहां एयरबेस ए-320 विमान की लैंडिंग हो सकेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी का लक्ष्य इसे दो साल बाद ऑपरेशनल करने का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





