अन्य

कोलकाता रेप-मर्डर केस : बंगाल सरकार के खिलाफ दिल्ली में एबीवीपी का प्रदर्शन

jantaserishta.com
17 Aug 2024 5:03 PM IST
कोलकाता रेप-मर्डर केस : बंगाल सरकार के खिलाफ दिल्ली में एबीवीपी का प्रदर्शन
x
नई दिल्ली: देशभर में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ दिल्ली में अख‍िल भारतीय व‍िद्यार्थी पर‍िषद (एबीवीपी) सड़क पर उतर आई है। एबीवीपी ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रही एक छात्रा सृष्टि गुर्जर ने कहा, “ऐसा पहली बार नहीं है, जब पश्चिम बंगाल में इस तरह की घटना घटित हुई है। बंगाल की संदेशखाली में हुई घटना से सभी वाकिफ हैं। बंगाल में समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं और ममता बनर्जी इनसे अवगत भी हैं, इसके बावजूद वो कुछ भी एक्शन नहीं लेती हैं।”
छात्रा ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “बंगाल में अपराधी ममता बनर्जी की शरण में हैं। आरोपियों को उनका संरक्षण प्राप्त है, इसलिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई।”
बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में देश भर में डॉक्टर गुस्से में हैं। हत्या के विरोध में चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के कारण स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है।
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। एक आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने कहा कि वह स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय सुझाने हेतु एक समिति गठित करेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "संगठनों ने कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता के संबंध में अपनी मांगें रखी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रतिनिधियों की मांगों को सुना है और उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story