अन्य

आरजी कर केस मामले में कोलकाता पुलिस की जांच का तरीका ठीक था : कुणाल घोष

jantaserishta.com
19 Jan 2025 8:37 AM IST
आरजी कर केस मामले में कोलकाता पुलिस की जांच का तरीका ठीक था : कुणाल घोष
x
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया है।
इस मामले में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "आज अदालत में आरोपी को दोषी घोषित किया गया है। आगे कोर्ट सजा का ऐलान करेगा। यह एक फेज के तहत है। इसलिए अभी इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। लेकिन यह निश्चित रूप से साबित हो गया है कि कोलकाता पुलिस ने आरजीकर केस में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में कोलकाता पुलिस ने जिस तरह से जांच किया, केस को लेकर जिस तरह से उनका फोकस था वह बिल्कुल ठीक था।
आरोपी संजय ने कोर्ट में जज के सामने दावा किया कि उसे फंसाया गया है। इस पर टीएमसी नेता ने कहा कि मैं इस पर कमेंट नहीं करूंगा। जितनी भी रिपोर्ट हैं, उससे साबित हो गया है कि दोषी संजय ही है।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता के सियालदह की सत्र अदालत ने आरजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार एवं हत्या मामले में आरोपी संजय को दोषी करार दिया। सजा का ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा। पिछले साल अगस्त में महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद किया गया था। कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और क्राइम सीन से मिले सबूतों के आधार पर जांच की। इसके बाद सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया।
संजय रॉय इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की चार्जशीट में मुख्य आरोपी हैं। संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, धारा 66 और धारा 103 (आई) के तहत दोषी ठहराया गया है।"
विशेष अदालत के न्यायाधीश ने रॉय को दोषी ठहराया। इसके बाद रॉय ने अपनी बेगुनाही का दावा किया। रॉय ने चिल्लाते हुए कहा, "मैंने कुछ नहीं किया है। मैं दोषी नहीं हूं। साजिश कई लोगों ने रची थी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story