अन्य

किरोड़ी लाल मीणा अचानक पहुंचे अलवर यूआईटी

jantaserishta.com
21 March 2025 8:06 AM IST
किरोड़ी लाल मीणा अचानक पहुंचे अलवर यूआईटी
x
अलवर: राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को अलवर यूआईटी सचिव के कार्यालय का दौरा किया। हालांकि सचिव कार्यालय में नहीं मिले, लेकिन मीणा ने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और कई अहम सवाल पूछे।
मीणा ने अधिकारियों से जानकारी ली कि अलवर में भूमाफिया किस प्रकार सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बैठा है, विकास के हालात क्या हैं और अतिक्रमण के मामलों को दबाया क्यों जाता है?
इस दौरान मीणा ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि बड़े बिल्डरों के अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? इसके अलावा, उन्होंने अपनी ओर से भेजी गई शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली।
मीणा ने कहा, "पिछली बार जब मैं अलवर आया था, तो लोगों ने शिकायत की थी कि भूमाफिया बेखौफ होकर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन के अधिकारी दबाव में होने के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों से बातचीत में यह बात सामने आई कि वे बेबस हैं। हालांकि, एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, लेकिन अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है। सभी मामलों में समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मुद्दे पर सरकार के स्तर पर भी बातचीत की जाएगी।"
मीणा ने एक दिन पहले अलवर यूआईटी द्वारा केसरपुर क्षेत्र में करीब 25 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "मुझे जानकारी मिली थी कि मेरी पार्टी के कुछ छुटभैया नेता भी अतिक्रमण में शामिल हैं, लेकिन चाहे किसी भी पार्टी का नेता हो, गलत काम करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।"
इसके अलावा, मीणा ने एक बड़े बिल्डर के खिलाफ भी शिकायत की थी। उन्होंने कहा, "मुख्य सचिव को शिकायत भेजी थी और चाहे कोई भी कितना बड़ा हो, गलत काम करने वालों से जवाब लिया जाएगा। नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब बिल्डर माफिया से डरने की जरूरत नहीं है, मैं जनता के साथ खड़ा हूं।"
मंत्री मीणा ने अपने दौरे के बाद सिलीसेढ़ में होटलों का मुआयना भी किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story