अन्य

किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने वाले नेताओं का धन्यवाद किया

jantaserishta.com
21 July 2024 7:27 PM IST
किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने वाले नेताओं का धन्यवाद किया
x
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की तरफ से बजट सत्र से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में शामिल होने वाली सभी 44 पार्टियों का धन्यवाद दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "बजट सत्र से पहले हमने सर्वदलीय बैठक की। इस मीटिंग में कुल 44 दलों के नेताओं ने भाग लिया, उसके लिए सभी को धन्यवाद।"
किरेन रिजिजू ने आगे कहा, "हमने सभी के साथ चर्चा की और सभी नेताओं की राय जानी। हम बजट सत्र को अच्छे से करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी से अपील की है कि अगर बजट सत्र के दौरान सीनियर लीडर सदन में बोलें, तो हमें उनको परेशान नहीं करना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री बोलें तो हमें उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए।"
उन्होंने बताया, "22 जुलाई को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और 23 जुलाई को आम केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि यह बजट सत्र अच्छी तरह से ही चलेगा। सरकार अच्छा बजट लेकर आएगी, सबको इसका इंतजार है। पहले बजट पर चर्चा होगी और उसके बाद सरकार विधेयक लेकर आएगी।"
किरेन रिजिजू ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में भाजपा को मिलाकर कुल 44 राजनीतिक दलों से 55 नेता शामिल हुए। नेताओं ने बजट सत्र को लेकर कई अच्छे सुझाव भी दिए। सभी राजनीतिक दलों ने बैठक में अपने-अपने मुद्दों को रखा है। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लोकसभा में स्पीकर और राज्यसभा में सभापति के साथ चर्चा कर, दोनों सदनों की बीएसी की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार सदन में चर्चा करेंगे। सरकार हर मुद्दे पर खुले दिल से चर्चा के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story