अन्य
किरेन रिजिजू ने ‘संत ईश्वर फाउंडेशन’ कार्यक्रम में की शिरकत, बोले- सराहनीय काम कर रही संस्था
jantaserishta.com
3 Oct 2024 8:27 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को संत ईश्वर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुझे आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "संत ईश्वर फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस फाउंडेशन का उद्देश्य बहुत ही सराहनीय है, क्योंकि वह देशभर के उन लोगों को सम्मानित करते हैं, जो किसी न किसी सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सेवा भाव की झलक दिखती है और जिस तरीके से फाउंडेशन के द्वारा लोगों को सम्मानित किया जाता है। वह एक सराहनीय कदम है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक्स अकाउंट पर भी कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्वामी ज्ञानानंद महाराज और कुमार विश्वास के साथ नई दिल्ली के भारत मंडपम में संत ईश्वर सम्मान 2024 में भाग लिया। मैं कुमार विश्वास को प्रतिष्ठित "संत ईश्वर विशेष सम्मान 2024" प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देता हूं। उनके शब्द सभी को प्रेरित और एकजुट करते रहते हैं, हमें हमारे जीवन में कला और आध्यात्मिकता के गहरे प्रभाव की याद दिलाते हैं।"
वहीं, कुमार विश्वास ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आप हमारे गौरवशाली मनहर पूर्वोत्तर के प्रेमिल प्रतीक हैं। आप एक हिंदी कवि और सनातन-चर्चा के एक मुझ जैसे सामान्य प्रवाचक के सम्मान के लिए आए, यह आपका मेरे प्रति स्नेह है भाई। मां भारती आपको अपनी सेवा में सतत रखे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





