अन्य
किरण और बेटी श्रुति चौधरी ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप
jantaserishta.com
19 Jun 2024 12:56 PM IST

x
नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी अपने समर्थकों के साथ बुधवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं।
किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू और भिवानी जिले के तोशाम से मौजूदा विधायक हैं। उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं।
किरण चौधरी और श्रुति चौधरी दोनों ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इशारों में ये आरोप लगाया था कि हरियाणा में पार्टी की राज्य इकाई को "व्यक्तिगत जागीर" के रूप में चलाया जा रहा था। माना जा रहा है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर ये निशाना साधा था।
बुधवार को किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंची। यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दोनों भाजपा में शामिल हो गई।
भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा, "ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है। हम भाजपा से जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुग का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं।"
इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का बहुत-बहुत स्वागत और धन्यवाद करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी। आपका और आपके परिवार का जो अनुभव है उससे भाजपा और मजबूत होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





