
x
नई दिल्ली: सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेल रत्न' के लिए चुने जाने के बाद गुरूवार को कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है।
गुकेश ने 'आईएएनएस' से कहा, ''मैं यह जानकर बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना है। मैं भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री को उनकी मान्यता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इससे मुझे और अधिक हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। यह मेरे, मेरे परिवार और मेरी टीम के लिए बहुत मायने रखता है।''
शतरंज की सनसनी डी गुकेश को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। गुकेश ने पिछले महीने 12 दिसंबर को शतरंज की दुनिया का युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था वो महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने गुरूवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
गुकेश के अलावा ओलंपिक पदक विजेता युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर,ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न प्रदान किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





