अन्य
राहुल गांधी के नफरत के बाजार में खड़गे सबसे बड़े दुकानदार, हरियाणा की जनता करेगी खारिज: अनुराग ठाकुर
jantaserishta.com
2 Oct 2024 8:38 AM IST

x
करनाल: भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए करनाल पहुंचे।
इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ये वहीं कांग्रेस का हाथ है, जो लोगों के जेब कुतरने के काम आता है। इन लोगों ने हिमाचल को लूटने का काम किया है और अब वो हरियाणा की तरफ देख रहे है। ये वहीं लोग हैंं, जिनके आदेश पर सिखों का कत्लेआम हुआ।
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश में जाकर कहा कि, सिखों को कड़ा पहनने का, पगड़ी पहनने का, केश रखने का और कृपाण पहनने का अधिकार नहीं है, ये लोग केवल गलत बयानबाजी करते है। मेरी सरकार ने सिख समाज के लिए अनगिनत काम किये हैं। गुरु गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व पीएम मोदी ने मनाया। करतारपुर कॉरिडोर हमारी सरकार ने बनाया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक-एक शब्द नफरत से भरा हुआ है। राहुल गांधी के नफरत के बाजार में सबसे बड़े दुकानदार मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया, उसको किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। ये लोग हरियाणा की जमीन को लूटने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों को जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर के बाद कांग्रेस आईसीयू में नजर आएगी। कांग्रेस अब हरियाणा की राजनीति से गायब हो जाएगी। कांग्रेस ने इस बार दो बार अपना मेनिफेस्टो जारी किया, लेकिन जनता ने उसे कोई तवज्जो नहीं दी, जिससे उसकी हवा निकल गई। राहुल बाबा आप यहां घूमने के लिए आ रहे हैं, लेकिन हम पिछले 10 वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' के साथ हरियाणा को आगे बढ़ा रहे हैं। आठ तारीख के बाद सबका विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





