अन्य

​​खली ने संगम में लगाई डुबकी, बेहतर व्यवस्था के लिए सीएम योगी और पीएम मोदी का जताया आभार

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:19 AM IST
​​खली ने संगम में लगाई डुबकी, बेहतर व्यवस्था के लिए सीएम योगी और पीएम मोदी का जताया आभार
x
महाकुंभ नगर: रेसलर दलीप सिंह उर्फ ​​खली ने बुधवार को महाकुंभ में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर अच्छा लग रहा है।
खली ने महाकुंभ में बेहतर प्रबंधन के लिए सीएम योगी और पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारा सनातन धर्म आगे बढ़ रहा है। मैं पूरे हिंदू समाज से इस महाकुंभ में आने की अपील करता हूं। यहां की व्यवस्था चाक चौबंद है। इसका श्रेय सीएम योगी और पीएम मोदी का जाता है। आज हिंदू जनमानस जाग गया है। ऐसे में हमें अपने धर्म के लिए आगे आना चाहिए। आज सनातन धर्म का पताका पूरे विश्व में लहरा रहा है।
संगम तट पर खली के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। खली ने वहां मौजूद लोगों को निराश नहीं किया।
खली ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर महाकुंभ का वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई है। 25 शवों की पहचान हो चुकी है और बाकी पांच की पहचान की जा रही है। कुछ घायलों को उनके परिवार वाले लेकर चले गए है, जबकि 36 लोगों का इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
आपको बता दें कि महाकुंभ में बुधवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई, जब श्रद्धालु और संत पवित्र स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ रहे थे। टेंट सिटी में श्रद्धालुओं की अचानक उमड़ी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। कथित तौर पर इनमें से कुछ ने 'संगम' तक पहुंचने के लिए बैरिकेड्स तोड़ दिए, इससे वहां भगदड़ मच गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story