अन्य

वीणा जॉर्ज को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दिये जाने पर केरल के सीएम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

jantaserishta.com
19 Jun 2024 12:38 PM IST
वीणा जॉर्ज को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दिये जाने पर केरल के सीएम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
x
तिरुवनंतपुरम: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज की कुवैत यात्रा पर विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दिये जाने का मामला उठाया है। मंत्री को अग्निकांड के पीड़ितों के लिए जारी राहत कार्यों के समन्वय के लिए कुवैत जाना था।
कुवैत में एक इमारत में आग लगने से 45 भारतीयों की मौत हो गई थी। केरल के कम से कम 24 लोगों ने उस हादसे में अपनी जान गंवा दी थी। राज्य सरकार ने समन्वय के लिए वीणा जॉर्ज को कुवैत भेजने का फैसला किया था।
सीएम विजयन ने अपने पत्र में लिखा है, "मौजूदा अनुरोध अनिवार्य परिस्थितियों के तहत आता है और इस पर विचार न किया जाना सहकारी संघवाद के सिद्धांत के खिलाफ है जिसमें विकास, तथा जब हमारे लोग आपदाओं के शिकार हों तो उनके कष्ट कम करने के प्रयास में संघ और राज्य बराबर के साझीदार हैं। आप खुद भी स्वीकार करेंगे कि इन परिस्थितियों में मंजूरियों को राजनीतिक या किसी अन्य चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। ऐसा लगना भी नहीं चाहिए कि कोई फैसला लेते समय पक्षपात किया गया है।"
सीएम विजयन ने लिखा, "मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह विदेश मंत्रालय को भविष्य में इन अनुरोधों को लेकर ज्यादा तेजी से प्रतिक्रिया देने की सलाह दें क्योंकि स्वस्थ सहकारी संघवाद का वातावरण तैयार करने के लिए संघ और राज्यों के बीच अच्छा संबंध महत्वपूर्ण कारक है।"
वीणा जॉर्ज को पूरा विश्वास था कि उन्हें कुवैत जाने की मंजूरी मिल जाएगी। वह 13 जून की रात फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गई थीं, लेकिन पता चला कि केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story