अन्य
केजरीवाल की 2,100 रुपये वाली योजना अच्छी है : दुर्गेश पाठक
jantaserishta.com
20 Dec 2024 8:51 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा से दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।
दुर्गेश पाठक इस सीट से वर्तमान में विधायक हैं। यहां से दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वह चुनाव अभियान शुरू कर चुके हैं। वह महिलाओं से 2,100 रुपये वाली योजना के बारे में उनकी राय ले रहे हैं।
आप नेता ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि देश में और दिल्ली में यह पहली बार ऐसा हुआ है कि महिलाओं को मजबूत करने के लिए इतनी बड़ी योजना लागू की गई है। इसके तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,100 रुपये डाले जाएंगे। योजना के बारे में हम महिलाओं से उनकी राय ले रहे हैं और सभी ने कहा है कि यह अच्छी योजना है। इससे सभी बहुत खुश हैं।
दुर्गेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भी लिखा है, “एक मां का आशीर्वाद विरोधियों के करोड़ों रुपयों और हजारों साजिशों पर भारी पड़ता है। आज राजेंद्र नगर विधानसभा के बुद्ध नगर में एक माता से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि हर महीने 2,100 रुपये मिलने से उनको घर चलाने में बहुत मदद मिलेगी, और बचत भी हो सकेगी।“
दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुद्ध नगर इलाके में महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर, महिला सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिला को केजरीवाल द्वारा हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता के ऐलान के लिए आप सरकार का धन्यवाद किया।
"आप सभी माताओं और बहनों का केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लेने के लिए, और अगले पांच साल के लिए मुझे क्षेत्र की सेवा करने का आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"
अंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा, "गृह मंत्री ने गलत बयान दिया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और पीएम मोदी को तुरंत अपनी कैबिनेट से उन्हें हटाना चाहिए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





