अन्य
केजरीवाल की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है : हर्ष मल्होत्रा
jantaserishta.com
14 Dec 2024 8:32 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'महिला सम्मान योजना' लागू करने का ऐलान किया है। केजरीवाल का कहना है कि मैं अकाउंट का जादूगर हूं। मुझे पता है कि पैसे कैसे बचाने हैं और किसी स्कीम के लिए पैसे कहां से लाने हैं। इस पर केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल पर जुबानी हमले किए और उन्हें झूठा व्यक्ति बता दिया।
हर्ष मल्होत्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल बाजीगर हैं। झूठे हैं। मनीष सिसोदिया ने भी 2020 के चुनाव के पहले विधानसभा में बोला था कि मैं आयुष्मान योजना लागू करूंगा। आज तक लागू नहीं किया गया। अगर उन्हें माताओं और बहनों को कुछ देना था तो अभी तक क्यों नहीं दिया। अब जो भी यह बोल रहे हैं, उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। जनता इन पर विश्वास नहीं कर रही है। केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। वह कुछ नहीं करेंगे। उनका यह झूठा चुनावी वादा है।"
बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 'महिला सम्मान योजना' को लागू करने का ऐलान किया। इसके तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने बैंक खाते में एक हजार रुपये भेजे जाएंगे।
इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मार्च के महीने में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि उनके बैंक खाते में हर महीने 1,000 रुपये की सम्मान राशि आएगी। अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया गया होता, उनके खिलाफ विरोधी पार्टियों ने षड्यंत्र नहीं रचा होता तो शायद अब तक कई किस्त महिलाओं के बैंक खाते में आ भी गई होती। लेकिन, अरविंद केजरीवाल जिस दिन जेल से बाहर से आए हैं, उन्होंने तभी से दिन-रात मेहनत की। हमारा मार्गदर्शन किया और आखिरकार हर मुश्किल के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने अपना वादा पूरा किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





