अन्य

केजरीवाल, सिसोदिया की जमानत जब्त होगी : गौरव वल्लभ

jantaserishta.com
17 Jan 2025 8:27 AM IST
केजरीवाल, सिसोदिया की जमानत जब्त होगी : गौरव वल्लभ
x
गुरुग्राम: भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गुरुवार को तंज कसा।
भाजपा प्रवक्ता ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "भ्रष्टाचार करने वाले लोगों की जमानत जब्त होने वाली है। जिस व्यक्ति ने भ्रष्टाचार किया है, उसे कानून के तहत सजा मिलेगी।"
उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक रिश्ता है। आप के सुप्रीमो और कांग्रेस के सुप्रीमो दोनों जमानत पर बाहर हैं। देश जब कोरोना से लड़ रहा था तब केजरीवाल शराब का घोटाला कर रहा था। इन सबकी जमानत जब्त होने वाली है क्योंकि दिल्ली के लोग सब जानते हैं।
राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी भाषा पाकिस्तान, चीन की भाषा जैसे ही। पाकिस्तान की लड़ाई भारत देश से है। राहुल गांधी भी कह रहे हैं कि उनकी पार्टी की लड़ाई भी भारत देश से है।
राहुल गांधी 144 करोड़ देशवासियों से लड़ना चाहते हैं, क्योंकि पीएम मोदी महिलाओं, दलितों के उत्थान की बात करते हैं। राहुल गांधी की लड़ाई इसके खिलाफ है।
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को नामांकन करने के लिए जेल से छूट मिलने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे लोगों की स्वच्छ राजनीति में कोई जगह नहीं है। दिल्ली में 8 फरवरी को भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर भाजपा नेता ने कहा कि शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था पर हमला करना और भारतीय पूंजी बाजार को निशाना बनाना था। उन्होंने संसद शुरू होने से ठीक पहले एक कंपनी या समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी की, और यह भारत के शेयर बाजार पर एक योजनाबद्ध हमला था। इसका कारण भारतीय पूंजी बाजार की वृद्धि को रोकना था, जो वैश्विक स्तर पर फल-फूल रहा था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे चल रही है। भारत में सबसे ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story