अन्य

केजरीवाल झूठ बोलना बंद करें, नहीं तो होगी कार्रवाई : उपराज्यपाल वीके सक्सेना

jantaserishta.com
13 Jan 2025 8:07 AM IST
केजरीवाल झूठ बोलना बंद करें, नहीं तो होगी कार्रवाई : उपराज्यपाल वीके सक्सेना
x
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शकूरबस्ती की झुग्गियों पर दिए बयान को गलत और झूठा बताया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर केजरीवाल झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री का शकूरबस्ती की झुग्गियों के बारे में दिया गया बयान पूरी तरह से गलत और झूठा है।" वीके सक्सेना ने प‍िछले साल 27 दिसंबर को डीडीए की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि एलजी ने शकूर बस्ती की जमीन का लैंड यूज बदल दिया है, जबकि डीडीए ने न तो इस कॉलोनी का लैंड यूज बदला है और न ही किसी बेदखली या तोड़फोड़ का नोटिस जारी किया है।
उपराज्यपाल ने कहा, "केजरीवाल जानबूझकर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अगर उन्होंने 27 दिसंबर की डीडीए बैठक में मौजूद उनके दो विधायकों से बात की होती, तो शायद उन्हें इस बारे में सही जानकारी मिलती। मेरी सलाह है कि वे इस मुद्दे पर झूठ बोलना तुरंत बंद करें, नहीं तो डीडीए उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर केजरीवाल झुग्गी में गए होते और वहां 2-3 किलोमीटर पैदल चलते, तो उन्हें वहां के लोगों की दयनीय स्थिति का पता चलता। सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और एमसीडी सभी केजरीवाल के नियंत्रण में हैं।"
सक्सेना ने प्रधानमंत्री मोदी की 'जहां झुग्गी वहां मकान' योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि डीडीए ने हजारों झुग्गीवासियों को मॉडल फ्लैट प्रदान किए हैं, जहां वे सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में संपन्न कराए जाएंगे। यहां पर सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है। वहीं इसके नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story