अन्य

यमुना नदी में जहरीली झाग के लिए केजरीवाल जिम्मेदार : प्रवीण खंडेलवाल

jantaserishta.com
19 Oct 2024 8:31 AM IST
यमुना नदी में जहरीली झाग के लिए केजरीवाल जिम्मेदार : प्रवीण खंडेलवाल
x
नई दिल्ली: नई दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी में जहरीली झाग तैरता हुआ देखा गया। जिसको लेकर आप और भाजपा नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है।
चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दस साल के शासन में जहां दिल्ली बद से बदहाल हो गई, वहां यमुना की हालत तो बहुत ज्यादा खराब है। यमुना में जिस प्रकार का केमिकल जा रहा है और जिस प्रकार से यमुना को मैला कर दिया गया, वो बहत ही शर्मनाक बात है। दिल्ली सरकार का और अरविंद केजरीवाल का इसपर कोई ध्यान नहीं है। मैंने खुद जाकर वहां पर यमुना की बुरी हालत को देखा है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से आग्रह करूंगा कि वह इस वक्त तुरंत ध्यान दें और यमुना को ठीक करने के सारे उपाय करें। यमुना को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। यमुना हमारी मां है और मां को हर हाल में ठीक रखना हम सबका दायित्व है। दिल्ली को अब केजरीवाल के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story