अन्य
केजरीवाल सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट करते हैं, बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलने की बात नहीं करते : आरपी सिंह
jantaserishta.com
21 Dec 2024 8:25 AM IST

x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। दरअसल, आप ने संविधान की किताब के साथ जोड़कर केजरीवाल की तस्वीर शेयर की है। फोटो को कैप्शन दिया गया है ‘जय भीम, जय भारत’।
इस तस्वीर पर भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने कहा, "मैंने वह फोटो देखी है। संविधान की पुस्तक पर उन्होंने अपनी फोटो लगाई है। वे खुद को बाबा साहेब से बड़ा मान रहे हैं। वह बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल करने की नीयत से काम करते हैं। वह बाबा साहेब के सिद्धांतों या उनके दिखाए रास्ते पर चलने की बात नहीं करते। मैं समझता हूं कि वह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट करना चाहते हैं।"
मुसलमानों के साथ केजरीवाल के स्टैंड पर भाजपा नेता ने कहा है कि केजरीवाल के एक विधायक ने कुरान शरीफ के पन्ने फाड़े। इसे लेकर विधायक पर मुकदमा चला। कोर्ट ने सजा भी सुनाई। इससे साफ होता है कि केजरीवाल कितना मुसलमानों के साथ हैं। यह विधायक केजरीवाल के द्वारा पंजाब चुनावों के लिए नियुक्त किया गया था। अब यह मुस्लिम समुदाय को देखना है कि क्या वह ऐसी पार्टी के साथ चल सकते हैं जिनके विधायक कुरान शरीफ के पन्ने फाड़ें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





