अन्य
केजरीवाल ने बिहार और यूपी के लोगों का किया अपमान, भ्रष्टाचार का बनाया कीर्तिमान : सम्राट चौधरी
jantaserishta.com
11 Jan 2025 8:41 AM IST

x
पटना: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोगों का फर्जी वोट बनवाकर दिल्ली विधानसभा में जुड़वाया जा रहा है। केजरीवाल के इस बयान के बाद भाजपा के नेता हमलावर हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने इस बयान के जरिये बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने का काम किया है। पहले भी केजरीवाल यहां के लोगों को अपमानित कर चुके हैं। बिहार की राजधानी पटना की आबादी नई दिल्ली के मतदाताओं से अधिक है। 13 साल से अरविंद केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 13 साल में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में केवल और केवल भ्रष्टाचार किया, अपने लिए शीश महल बनवाया और बिहार यूपी के लोगों को अपमानित करने का काम किया।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार यूपी के लोग जिनके साथ खड़े होते हैं, उनकी जीत होती है। इस चुनाव में बिहार-यूपी के लोग केजरीवाल को सत्ता से बाहर करेंगे। लोकतंत्र में केजरीवाल का भरोसा खत्म हो चुका है। केजरीवाल चाहते हैं रोहिंग्या को मतदाता सूची में डाला जाए। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बताना चाहिए कि वह किसके साथ खड़े हैं, क्या वह अरविंद केजरीवाल के साथ या फिर यूपी बिहार के लोगों के साथ खड़े हैं।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं का काम सिर्फ मुझे गाली देना और धरना-प्रदर्शन करना है, इसलिए मैं अपने घर के बाहर परमानेंट टेंट लगवा देता हूं, ताकि भाजपा के लोग रोजाना वहां बैठें और बस बैनर बदल लें कि आज किस मुद्दे पर धरना देना है। जितना काम आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों के लिए किया है, वो सबके सामने है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





