अन्य

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को हार दिख रही साफ, इसलिए वह उठा रहे यमुना में जहर जैसे बेबुनियाद मुद्दे : बांसुरी स्वराज

jantaserishta.com
1 Feb 2025 8:42 AM IST
दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को हार दिख रही साफ, इसलिए वह उठा रहे यमुना में जहर जैसे बेबुनियाद मुद्दे : बांसुरी स्वराज
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी में जहर मिलाने वाले बयान के बाद विवाद गहराता जा रहा है। नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज ने इस पर अरविंद केजरीवाल पर करारा पलटवार किया है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि केजरीवाल को चुनाव में अपनी हार दिख रही है, इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं।
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "चुनाव जीतने के लिए मैंने चुनावी जुमलों की बात तो सुनी थी, लेकिन चुनावी छलावे पहली बार देख रही हूं। ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को अपनी हार दिख रही है। इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं। केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने एक स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि हरियाणा सरकार ने यमुना में किसी प्रकार का कोई जहर नहीं मिलाया है।" गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार के अंतर्गत ही आता है।
बांसुरी स्वराज ने आगे कहा, "यमुना का पानी साफ है। मामले की चुनाव आयोग से शिकायत के बाद आयोग ने भी केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मैं अरविंद केजरीवाल से निवेदन करूंगी कि अपने हित के लिए दिल्ली की जनता की इस तरह बलि न चढ़ाएं। उनका इस्तेमाल न करें।"
बता दें कि अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह 11:30 बजे चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यमुना में जहर मामले पर पूछे गए सवालों का जवाब देने के लिए एक पत्र दिया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित थे। केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानबूझकर यमुना का पानी जहरीला किया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजरीवाल बिना अपॉइंटमेंट के चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन आयोग ने इसे एक विशेष मामला मानकर उनसे मुलाकात की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story