अन्य

घर को रखें कीटमुक्त, ये पौधे रखेंगे मच्छर और मक्खियां दूर

jantaserishta.com
23 May 2025 11:27 AM IST
घर को रखें कीटमुक्त, ये पौधे रखेंगे मच्छर और मक्खियां दूर
x
नई दिल्ली: प्रत्येक इंसान चाहता है कि उसके घर के आसपास साफ-सुथरी जगह हो। लेकिन मच्छर और मक्खियां घर में आते ही परेशान कर देते हैं। ये न सिर्फ तंग करते हैं, बल्कि मलेरिया, डेंगू, टायफाइड और कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। आमतौर पर लोग इनसे बचने के लिए दवाइयां, स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सभी चीजें रासायनिक हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं इसलिए एक अच्छा और सुरक्षित तरीका है खास पौधों को अपने घर के पास लगाना। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनसे मच्छर और मक्खियां दूर भागते हैं। ये पौधे प्राकृतिक रूप से कीटनाशक का काम करते हैं।
मॉस्किटो मैजिशियन नामक संस्थान के मुताबिक, लैवेंडर - लैवेंडर का पौधा मच्छरों और मक्खियों को भगाने में प्रभावी है। यह न केवल अपनी खूबसूरत बैंगनी फूलों और मनमोहक सुगंध के लिए जाना जाता है, बल्कि यह मच्छरों और मक्खियों को भगाने में भी मददगार होता है। इस पौधे की तेज सुगंध में लिनालूल एसीटेट जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो कीटों के लिए असहनीय होते हैं। मच्छर और मक्खियां इस गंध से दूर भागते हैं, जिससे लैवेंडर एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है। यह पौधा कम पानी और देखभाल में भी आसानी से उग जाता है, जिससे इसे घरों में लगाना सुविधाजनक है।
लेमनग्रास, जैसा कि नाम से ही जाहिर होता है, यह पौधा लेमन यानी नींबू जैसी तेज सुगंध के लिए जाना जाता है। इसमें सिट्रोनेला नामक प्राकृतिक तेल पाया जाता है, जो मच्छरों और मक्खियों जैसी कीटों के लिए परेशानी का सबब बनता है। वे इस तेज गंध को सहन नहीं कर पाते और दूर रहते हैं। लेमनग्रास को धूप पसंद होती है और यह बहुत तेजी से बढ़ता है, इसलिए इसे लगाना बहुत आसान है। आप चाहें तो लेमनग्रास के पत्तों को तोड़कर घर के कोनों में रख सकते हैं, यह न केवल मच्छर भगाने में मददगार होगा, बल्कि घर को भी खुशबूदार बनाएगा।
तुलसी का पौधा यूं तो हमारे घरों में पूजा-पाठ और आयुर्वेदिक दवाओं के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन यह मच्छर और मक्खियां भगाने में भी बहुत काम आता है। तुलसी के पौधे में यूजेनॉल और सिट्रोनेलॉल जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो मच्छरों को पास नहीं आने देते। अगर आप अपने घर की खिड़की, दरवाजे या बालकनी के पास तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो वहां मच्छर कम दिखाई देंगे। इसके तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे करने या तुलसी की पत्तियों को जलाने से भी कीटों से राहत मिलती है। यह पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।
पुदीना का पौधा जितना खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए काम आता है, उतना ही यह मच्छर और मक्खियां भगाने में भी असरदार होता है। पुदीना के पत्तों में मेंथॉल नामक तेल होता है, जो प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है। पुदीना के पत्तों को तोड़कर घर के कोनों में रखने से मच्छर नहीं आएंगे और घर की हवा भी ताजी बनी रहेगी। पुदीना का पौधा लगाना काफी आसान है। यह थोड़ी सी धूप और पानी में भी अच्छे से उग जाता है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल चाय, खाने में स्वाद बढ़ाने या औषधि के रूप में भी होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story