अन्य

कश्मीरी पंडित अपनी मातृभूमि में वापस लौटें: मीरवाइज उमर फारूक

jantaserishta.com
15 Jun 2024 1:24 PM IST
कश्मीरी पंडित अपनी मातृभूमि में वापस लौटें: मीरवाइज उमर फारूक
x
श्रीनगर: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कश्मीरी पंडितों से अपनी मातृभूमि पर वापस लौटने की अपील कर रहे हैं। मीरवाइज कश्मीरी पंडितों को खीर भवानी मेला के मौके पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह वक्त मेल-मिलाप और टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ने का है।
मीरवाइज का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
शुक्रवार को जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि आज हमारे पंडित भाइयों का खीर भवानी उत्सव है, वो बड़ी संख्या में घाटी में आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग हमेशा चाहते हैं कि कश्मीरी पंडित अपनी मातृभूमि में वापस लौटें, हमने अतीत में भी कोशिश की है और फिर से उन्हें मातृभूमि में वापस लाने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि ''मैं एक बार फिर उनसे अपील करूंगा कि वह अपनी मातृभूमि पर वापस लौटें जो उनका इंतजार कर रही है, और यहां वैसे ही रहें जैसे हमारी साझा विरासत में अतीत में रहते थे। अब समय आ गया है कि हम टूटे हुए रिश्तों को फिर से जोड़ें। हम अपनी अगली पीढ़ी के लिए इसके लिए ऋणी हैं।"
बता दें कि साल 1990 में आतंकी घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित अपना घर छोड़कर घाटी से पलायन कर गए थे। ऐसे में मीरवाइज ने कश्मीरी पंडितों से भावुक अपील करते घाटी में वापसी लौटने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story