अन्य
कार्ति चिदंबरम ने कहा, 'मेरे पिता ठीक हैं, डॉक्टर उनकी जांच कर रहे'
jantaserishta.com
9 April 2025 8:27 AM IST

x
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की अत्यधिक गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जायड्स अस्पताल ले जाया गया। पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि उनके पिता ठीक हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पी चिदंबरम साबरमती आश्रम में आयोजित एक प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रहे थे, तभी अत्यधिक गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद चिदंबरम को तुरंत एंबुलेंस से इलाज के लिए जायड्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट किया, "मेरे पिता पी चिदंबरम को अहमदाबाद में अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी की वजह से बेहोश हो गए थे। वे अभी जायड्स अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उनकी हालत अभी सामान्य है।"
यह घटना तब हुई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले महात्मा गांधी से जुड़े स्थल साबरमती आश्रम गए थे। इस ग्रुप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरड़े, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल थे। वह आश्रम में श्रद्धांजलि देने और भजन सत्र में हिस्सा लेने के लिए एकत्रित हुए थे। जानकारी के अनुसार, इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल पी चिदंबरम अत्यधिक गर्मी की वजह से खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगे थे।
बता दें कि पी चिदंबरम की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। 5 दशकों से ज्यादा समय से वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस सरकार में वह वित्त मंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। राजनेता के अलावा वह पेशे के एक वकील भी हैं और शुरुआती दौर में उन्होंने चेन्नई हाईकोर्ट में वकालत की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





