अन्य

धोती पहने शख्स को जीटी मॉल में प्रवेश से रोकने के मामले में कर्नाटक सरकार ने उठाए सख्त कदम

jantaserishta.com
23 July 2024 8:53 AM IST
धोती पहने शख्स को जीटी मॉल में प्रवेश से रोकने के मामले में कर्नाटक सरकार ने उठाए सख्त कदम
x
बेंगलुरु: कुछ दिन पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के जीटी मॉल में एक बुजुर्ग को धोती पहनने की वजह से अंदर जाने से रोक दिया गया था। इस पर कर्नाटक विधानसभा में खूब हंगामा हुआ था। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कर्नाटक विधानसभा में भी चर्चा हुई और सभी दलों के नेताओं ने मॉल प्रबंधन के व्यवहार की निंदा की। सरकार ने किसान के अपमान को उसकी गरिमा और स्वाभिमान पर हमला बताया।
उन्होंने कहा कि हमने उस मॉल के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन राज्य और देश की संस्कृति की रक्षा के लिए हम राज्य के सभी मॉल के लिए दिशा-निर्देश जारी करेंगे। धोती हमारी संस्कृति का हिस्सा है। जीटी मॉल को नोटिस जारी किया गया था और उसका टैक्स भी बकाया था। जीटी मॉल ने चेक के जरिए टैक्स की राशि भी चुका दी है।
राज्य सरकार ने जीटी मॉल को सात दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार ने कहा, कपड़ों के आधार पर किसी को भी प्रवेश से रोकना कानून का उल्लंघन है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story