अन्य

'दंगल गर्ल' फातिमा से करिश्मा तन्ना ने पूछा सवाल, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

jantaserishta.com
3 May 2025 8:46 AM IST
दंगल गर्ल फातिमा से करिश्मा तन्ना ने पूछा सवाल, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
x
मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने पोस्ट में 'दंगल गर्ल' यानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को टैग कर उनसे सवाल पूछा है। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। आखिर, पोस्ट के जरिए उन्होंने फातिमा से क्या सवाल किया, चलिए आपको बताते हैं।
वीडियो में करिश्मा एक जिम में नजर आ रही हैं। उन्हें देख ऐसा लगता है कि वह काफी मुश्किल एक्सरसाइज कर रही हैं, लेकिन आखिर में प्रैंक हो जाता है। वह सिर्फ वीडियो में मुश्किल एक्सरसाइज करने की एक्टिंग करती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का गाना 'ऐसी धाकड़ है' प्ले हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करिश्मा ने फातिमा सना शेख को टैग किया और लिखा- "हां, ये मैं ही हूं!! पूरी 'धाकड़'... मेरी परफॉर्मेंस कैसी लगी फातिमा?"
करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने 2001 में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की। वह 'बाल वीर', 'नागिन 3', 'कयामत की रात' जैसी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्में भी की हैं, जिसमें 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर', 'ग्रैंड मस्ती', 'संजू' जैसी फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा, वह ओटीटी में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'करले तू भी मोहब्बत' और 'स्कूप' में भी काम किया है। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' की रनर-अप रही हैं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज भी किए। वह 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता रही हैं।
तन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। साल 2022 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी की। वरुण बंगेरा एक बिजनेसमैन हैं और वीबी क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। दोनों पहली बार कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया की पार्टी में मिले थे। तकरीबन दो साल तक डेट करने के बाद दोनों 5 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story